फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर सॉल्वर गैंग: जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर के 40 युवाओं को दिला चुके नौकरी, एसटीएफ ने नोएडा व दिल्ली में दी दबिश

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रविवार को लैब बंद होने कारण एसटीएफ ने नोएडा व दिल्ली में दबिश दी। अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में पकड़ी गई पेपर सॉल्वर गैंग के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हुए हैं। मामले में गिरफ्तार गिरोह के सरगना ने एसटीएफ की पूछताछ में जम्मू-कश्मीर व श्रीनगर के करीब 40 युवाओं को नौकरी दिलाने की बात कुबूल की है। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना गांव शामड़ी निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर ले रखा है। दिल्ली पुलिस में सिपाही रोबिन आठ साल से पेपर सॉल्वर गैंग चला रहा है। वह किराये पर लैब लेकर कंप्यूटर स्क्रीन हैक कर गड़बड़झाला करता था।

यह भी पढ़ें ः दीपेंद्र हुड्डा बोले: महंगाई की तरह बढ़ रहे नौकरियों में रिश्वत के रेट, देशभर में फैली है हरियाणा भर्ती घोटाले की जड़
विज्ञापन


आरोपी ने एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर तक के युवाओं को नौकरी दिलाने में गड़बड़ी कर चुका है। उसने करीब 40 युवाओं के पेपर पास कराने की बात कुबूली है। अब टीम जम्मू-कश्मीर तक जांच करेगी। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने रविवार को नोएडा व दिल्ली में दबिश दी। टीम मामले में सामने आए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। रविवार को लैब बंद होने के कारण पुलिस टीम वहां जांच नहीं कर सकी। 

मामले में गिरफ्तार सरगना से पूछताछ में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर तक के युवाओं के पेपर उन्होंने सॉल्व किए हैं, जिससे अब उनका पता लगाया जाएगा। टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।  - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें