फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी इनामी नवीन गिरफ्तार, एसटीएफ बहादुरगढ़ ने मुरथल पुलिस को सौंपा

Tue, 21 Jun 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने लूट के मामले में पकड़कर मुरथल पुलिस को सौंपा है। मुरथल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपी को अगस्त 2021 में दर्ज हुए लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर के साथी रहे पांच हजार के इनामी नवीन उर्फ अमन उर्फ काबरी को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने पकड़कर मुरथल थाना पुलिस को सौंपा है। मुरथल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। वह हसनपुर निवासी नवीन हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व चोरी की घटनाओं में नामजद रहा है। 

विज्ञापन


एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि उनकी टीम को गांव हसनपुर निवासी नवीन उर्फ अमन उर्फ काबरी के बारे में इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया गया। आरोपी मुरथल थाना में दर्ज हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व चोरी के मामलों में नामजद रहा है।

उसकी गिरफ्तारी पर आईजी ममता सिंह ने 16 जून को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर 11 अगस्त, 2021 को दर्ज लूट के मामले में इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पकड़कर मुरथल थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी को लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एसआई सुरेंद्र की टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में रहा नामजद 
नवीन उर्फ काबरी शार्प-शूटर प्रियव्रत व मोनू डागर का साथी रहा है। वह जुलाई, 2015 में गोहाना के गांव रूखी के मंजीत की हत्या के मामले में नामजद रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें