फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन कंपनी के गोदाम से हजारों की चोरी

Sat, 14 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर मुरथल के पास स्थित अमेजन सेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेश शर्मा ने बताया कि वह अमेजन सेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का मुरथल के पास गोदाम है। गोदाम से मोटो-जी कंपनी का मोबाइल फोन व कुछ पेन ड्राइव चोरी हो गए। उसने बताया कि जब उन्हें मामले का पता लगा तो जांच कराई गई, जिसमें उनके गोदाम पर काम करने वाले तीन युवकों पर शक गहरा गया। उन्होंने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी जसमेर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द मामले का पटापेक्ष कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें