फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार में भिड़ंत, दंपती की मौत

Sat, 14 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हाइवे पर छावनी क्षेत्र के पचवस गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हाइवे पर छावनी क्षेत्र के पचवस गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया है। बहराइच में बिजनेस करने वाले मोनू सिंह परिवार के साथ खिचड़ी मनाने अपने गांव वाल्टरगंज के भरौलीबाबू आ रहे थे। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया, जिससे कार पलटते हुए दूसरी लेन की बैरिकेडिंग से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



हादसे में शालिनी सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनू सिंह (45), व बच्चे 12 वर्षीय रौनक व आठ वर्षीय अथर्व गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत लाया गया, वहां उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। फैजाबाद ले जाते समय मोनू सिंह की भी मौत हो गई। पुलिस को शालिनी सिंह का शव कार से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें