फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरों ने रशियन परिवार को बनाया निशाना, यात्रियों ने इकट्ठा कर दिए पांच हजार

Thu, 06 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत के राजकीय पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत देने पहुंचा रशियन परिवार। - फोटो : bureau
विज्ञापन
दादर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे रशियन परिवार का बैग चोरों ने पार कर दिया। दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन पर रशियन परिवार को बैग चोरी का पता लगा। उन्होंने जब साथी यात्रियों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने उनकी मदद के लिए पांच हजार रुपये एकत्रित कर उन्हें दिए। बाद में रशियन परिवार ने सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद मामले से राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच दिल्ली जीआरपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बैग में थे लैपटाप, पासपोर्ट, क्रेडिट-डेबिट कार्ड व नकदी  
मुंबई से अमृतसर जा रही दादर एक्सप्रेस में एक रशियन परिवार मनमाड जंक्शन से सवार हुआ था। रिपब्लिक रूप के मॉरिशस स्थित यॉस करोवा ओला निवासी मार्शव एलेक्सजेंडर पत्नी पास्टबीना ओलगा व बेटी मोर्शवा के साथ मनमाड से अंबाला जाने के लिए चला थे। उन्होंने अपना बैग ट्रेन में सामान रखने के स्थान पर रखा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह सब्जी मंडी स्टेशन, दिल्ली पहुंचे तो ट्रेन में काफी भीड़ हो गई। इसी दौरान मार्शव एलेक्सजेंडर का ध्यान जब अपने बैग पर गया तो बैग गायब मिला। उसने आसपास यात्रियों से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो कोई जानकारी नहीं मिली। यात्रियों को जब मामले का पता लगा तो उन्होंने बोगी में तलाश भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ट्रेन सुबह सात बजकर 22 मिनट पर सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो दंपति व उनकी बेटी स्टेशन पर उतरे और मामले से सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। मार्शव एलेक्सजेंडर ने बताया कि उनके बैग में दो लैपटाप, उनके पासपोर्ट, दो हजार रुपये से अधिक की भारतीय करेंसी, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारत से रूस तक का वापसी टिकट व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मार्शव एलेक्सजेंडर के बयान पर चोरी की जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को जांच के लिए दिल्ली राजकीय रेलवे पुलिस को भेजा जाएगा।

भारत घूमने के लिए आए रूस के परिवार का बैग दादर एक्सप्रेस में चोरी हो गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली स्टेशन पर बैग देखा था। बाद में सब्जी मंडी स्टेशन पर पहुंचने के बाद बैग गायब मिला। मामला दिल्ली का होने के चलते पीड़ित परिवार की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को जांच के लिए दिल्ली राजकीय रेलवे पुलिस के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें