फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ससुराल वालों ने की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 25 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
अपनी पत्नी सुमन के साथ मृतक पवन - फोटो : bureau
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित भैंसवाल खुर्द गांव में घरेलू कलह के चलते दिल की बाईपास सर्जरी करवा चुके 40 वर्षीय पवन की ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर पवन की पत्नी, सास, ससुर, पत्नी के चाचा सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पवन के पिता व भाई की पहले मौत हो चुकी है। अब परिवार में बूढ़ी मां और छह साल का बेटा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरोदा थाना पुलिस के मुताबिक, भैंसवान खुर्द निवासी आशीष व मां मुखत्यारी देवी ने बताया कि पवन की शादी साल 2006 में पानीपत जिले के देहरा गांव की सुमन से हुई थी। शादी के बाद ही सुमन ने पवन के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया था। सुमन कभी उसे परिवार के लोगों को बुलाकर मारने की धमकी देती तो विधवा मां के साथ झगड़ा करती थी। वहीं, छह साल के बेटे हिमांशु के साथ भी मारपीट करती थी।


दोपहर पति व पत्नी के बीच झगड़ा, शाम को मारपीट
परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को फिर से सुमन ने पवन के साथ झगड़ा किया। परिजनों का कहना है कि दोपहर बाद सुमन के पिता बलवान व मां सुमित्रा पवन के घर आई और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद चाचा बिजेंद्र व उनका रिश्तेदार राजू आए और पवन को मारने लगे। पांचों ने मिलकर पवन को बुरी तरह से पीटा। मारपीट से पवन बेसुध हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



12 साल पहले हुई थी पवन की बाईपास सर्जरी
परिजनों के अनुसार, पवन को दिल की बीमारी थी। 12 साल पहले उसकी सर्जरी हुई थी। परिवार का गुजारा करने के लिए वह ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों को यह मालूम था कि उसकी बाईपास सर्जरी हुई है। उसके बाद भी उन्होंने पवन की छाती पर मुक्कों व लाठियों से हमला किया गया।

बाक्स
परिवार का अकेला सहारा था पवन
लगभग दस साल पहले पवन के छोटे भाई राधे की कुश्ती लड़ते समय मौत हो चुकी है। इसके अलावा पिता लख्मी सिंह की भी छह साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। पवन की एक छोटी बहन है जो शादीशुदा है। पवन परिवार का इकलौता सहारा था। पवन की मौत के बाद अब परिवार में बूढ़ी मां और उसका पोता रह गया है। परिजनों ने मांग की है कि पवन का बेटा अपनी दादी के पास ही रहे।

क्या बोले थाना प्रभारी
बरोदा थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि गांव भैंसवान खुर्द में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक युवक पर मारपीट करने की सूचना मिली थी। उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के लड़के आशीष के बयान पर पत्नी सुमन, ससुर बलवान, सास सुमित्रा, लड़की का चाचा बिजेंद्र व राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें