फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठगने का आरोप

Wed, 04 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
परिजनों के साथ एसपी से मिलने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

उपमंडल गन्नौर के गांव बाय निवासी एक व्यक्ति द्वारा जिला बागपत के न्यू कॉलोनी बड़ौत निवासी एक महिला से उसके बेटे को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर साढ़े नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ग्रामीण पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पैसे वापिस दिलाने की मांग को लेकर परिजनों समेत एसपी को गुहार लगाई है।


न्यू कॉलोनी बड़ौत की रहने वाली महिला उर्मिला नेे बताया कि वह और उसका पति पवन मजदूरी करके गुजारा करता है। रोहित (18) उनका इकलौता बेटा है। महिला ने बताया कि 2015 में उनके दूर के एक रिश्तेदार ने उसके बेटे को मर्चेंट नेवी में लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने गन्नौर के बाय निवासी एक व्यक्ति से मिलाया। व्यक्ति ने उनसे नौकरी के लिए साढ़े नौ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


बेटे की नौकरी लगवाने के लिए उसने अपना मकान भी बेच दिया। महिला ने बताया कि सबसे पहले बाय निवासी व्यक्ति को उन्होंने बेटे के कागजात बनवाने के लिए एक लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद कभी 80 हजार और कभी 90 हजार रुपये कर साढ़े सात लाख रुपये नकद दिए। उन्होंने व्यक्ति के खाते में बाकी पैसे डलवाए, जिसकी रसीद उनके पास है। महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उसके बेटे को मर्चेंट नेवी में भर्ती करवाने के लिए मलेशिया ले गया, जहां उन्होंने उसके बेटे रोहित को बंधक बनाए रखा और जान से मारने की योजना बनाई। इतना ही नहीं रोहित को अपने मां-बाप से बात तक नहीं की।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद रोहित ने छिपकर उनके पास फोन किया। इसके बाद वह रोहित को घर लेकर आए।

उर्मिला ने बताया कि जब उन्होंने उस व्यक्ति से अपने बेटे के कागजात मांगे तो उसके द्वारा दिए गए कागजात भी झूठे निकले। महिला के अनुसार करीब 15 दिन पहले वे कुछ ग्रामीणों के साथ गांव बाय में व्यक्ति के पास पैसे लेने के लिए गए थे, लेकिन उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि वे बेघर हो गए हैं और उन्हें जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। इससे महिला ने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को एसपी से सुरक्षा व पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई। इसके अलावा महिला ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक हरियाणा, एसएचओ थाना गन्नौर, पुलिस अधीक्षक बागपत व थाना इंचार्ज बड़ौत को भी पत्र लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें