फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Wed, 04 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
knife
विज्ञापन

विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुढरैह में सोमवार को नौ माह की जुड़वा बेटियों के सामने पत्नी की हत्या कर दी। दहेज लोभी पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद पिता अपनी नौ माह की जुड़वां बेटियों को घर पर बिलखता छोड़ फरार हो गया।

युवती के पिता ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव रामपुर निवासी लोकेश कुमार ने अपनी बेटी पूजा की दो वर्ष पूर्व जेवर कोतवाली के मुढरैह निवासी राहुल पुत्र गोपाल सिंह के यहां की थी।
विज्ञापन


लोकेश का आरोप है कि आरोपी शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में चार पहिये की गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर राहुल आए दिन दोस्तों के साथ घर पर पहले शराब पीता और फिर पूजा के साथ मारपीट करता था।

कुछ समय पहले लोकेश अपनी पुत्री पूजा को घर रामपुर वापस ले गया, लेकिन समाज के कुछ लोगों के बीचबचाव के बाद उसने पूजा को फिर राहुल के साथ भेज दिया। आरोप है कि सोमवार को पूजा घर में नौ माह की दोनों बेटियों के साथ घर पर अकेली थीं तभी पति राहुल अपने दोस्त रिंकू कन्छी के साथ आया और दोनों ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद बेटियों को बिलखता छोड़ दोनों फरार हो गए। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें