फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या में समझौते का बना रहे थे दबाव, कर ली आत्महत्या

Thu, 16 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे की हत्या के बाद गांव सिसाना निवासी बलवान अभी सदमे से उभर नहीं पाया था कि हमलावर पक्ष ने उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे आहत होकर बलवान ने जहर निगल लिया और उसकी पीजीआई, रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बलवान की बेटी की शिकायत पर हत्यारोपी युवक के चाचा पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी बलवान ने मंगलवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बलवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बलवान की बेटी रीना ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रीना ने बताया कि उसके भाई की करीब ढाई साल पहले हत्या की गई थी। उस मामले में गांव का कृष्ण हत्यारोपी है और जेल में बंद है। मामले में बलवान के बयान पर हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले में कृष्ण का चाचा जयपाल अपने भतीजे को छुड़ाने के लिए उसके पिता बलवान पर दबाव बना रहा था। वह उसके पिता से मामले में समझौता कराना चाहता था। उस दबाव से तंग आकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रीना के बयान पर जयपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
अक्तूबर, 2014 में हुई थी हैप्पी की हत्या
गांव सिसाना निवासी हैप्पी (22) की 15 अक्तूबर, 2014 की रात को हत्या हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि वह घटना के समय अपने साथी संदीप, योगेश व राकेश के साथ मटिंडू मार्ग पर बने बस क्यू शेल्टर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही कृष्ण अपनी मोटरसाइकिल पर आया था। उसने मामूली कहासुनी के बाद हैप्पी के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण को काबू कर लिया था।
विज्ञापन

इकलौता पुत्र था हैप्पी
हैप्पी तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार के सदस्य उसे सबसे अधिक दुलार करते थे। हैप्पी की मौत से परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। बलवान उसकी हत्या के सदमे से उभर नहीं पा रहा था।
व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसकी बेटी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके भाई की हत्या के मामले में समझौते के लिए उसके पिता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-संजय शर्मा, एएसआई, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें