फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने लगाया जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Sun, 05 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लहराड़ा में एक दंपति व उनकी बेटी के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में गांव के चार लोगों पर मारपीट व उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लहराड़ा निवासी शमशेर (36), उसकी पत्नी इंद्रावती (33) व बेटी प्रियंका (15) को शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खाने के चलते सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें खानपुर रेफर कर दिया गया था। रविवार को परिवार के सदस्यों ने होश में आने के बाद आरोप लगाया कि गांव के चार लोगों ने उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर कार्यकारी सदर थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला प्लॉट के विवाद से जुड़ा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें