फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Crime: महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा, मोबाइल भी छीन भागे बाइक सवार

Tue, 10 Oct 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के वारिस नगर फिलहाल कपड़ा मार्केट बस अड्डे के पास रहने वाली सीता देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया वह गांधी चौक स्थित बैंक से अपने कमरे पर आ रही थीं। जब वह देवी लाल चौक के पास पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र व हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के देवी लाल चौक के पास बाइक सवार दो युवक महिला का सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला सडक़ पार कर रही थी। इसी दौरान झपटमारों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के वारिस नगर फिलहाल कपड़ा मार्केट बस अड्डे के पास रहने वाली सीता देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया वह गांधी चौक स्थित बैंक से अपने कमरे पर आ रही थीं। जब वह देवी लाल चौक के पास पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र व हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। दोनों झपटमार विपरीत दिशा से गीता भवन चौक की तरफ भाग निकले। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें