फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: उत्तर प्रदेश की युवती के साथ सैनिक ने अटेली में किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Tue, 10 Oct 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में लड़की को होटल में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला अटेली कस्बे में सामने आया है। अटेली पुलिस लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में पीड़िता के बयान पर सोमवार रात्रि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में अटेली कस्बा में एक नाबालिक युवती के साथ एक ट्रेनिंग फौजी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी साथ लगते राजस्थान के बहरोड़ कोटपूतली जिले का निवासी है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस में भी शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, क्योंकि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वही यह भी सामने आया है कि पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के साथ हुई थी।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में लड़की को होटल में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला अटेली कस्बे में सामने आया है। अटेली पुलिस लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में पीड़िता के बयान पर सोमवार रात्रि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। दुष्कर्म का आरोपी अटेली से सटे हुए राजस्थान के एक गांव का रहने वाला है। वह आर्मी में अभी ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी के लिए अपने गांव में आया हुआ था। पीड़िता यूपी की रहने वाली है, जो रेवाड़ी में रहती है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अटेली कस्बे से सटे हुए राजस्थान के एक गांव के युवक से हुई। जिसके साथ चैटिंग चलती थी। उस युवक ने उसे अटेली कस्बे के एक होटल में बुला लिया तथा गलत कार्य किया। थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता अटेली थाने में आने पर नाबालिग होने की बात कही थी।
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस ने उसके आयु प्रमाण पत्र लाने पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता सोमवार देर सांय आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि दिखाई। उसमें वह नाबालिग है। पुलिस पीड़िता के बयान पर जांच कर रही है। पुलिस लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में पीड़िता के बयान लेकर प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें