फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मेकैनिक की हत्या कर लगाई आग, खेत में मिला अधजला शव

Fri, 03 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
विज्ञापन
खेतों में हत्या के बाद घटना स्थल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव गामड़ी में बिजली मेकैनिक की खेत में हत्या कर आग लगा दी गई। खेतों में अधजला शव पड़ा होने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गामड़ी निवासी जोगेंद्र बिजली के उपकरण रिपेयर का काम करता था। वह बुधवार की रात को खाना खाकर अपनी कार में सवार होकर खेतों में गया था। देर रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके बारे में रात को कुछ पता नहीं लग सका तो परिजनों ने वीरवार को दिन में भी उसकी तलाश की। इस दौरान ही उसका अधजला शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर काफी संख्या में गांव के लोग खेतों में पहुंच गए। इसकी सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां उसके पिता शमशेर ने पुलिस को बताया कि बिजली का काम करने के अलावा उसने खेत में सब्जी की फसल बोई हुई थी। उस फसल की देखरेख भी जोगेंद्र ही करता था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई, जिससे हत्या के बारे में कोई सुराग मिल सके, लेकिन वहां से कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। जोगेंद्र के परिजनों ने पुलिस से बताया है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी फूल कवार ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें