फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएसडी के घर में चोरी के आरोपियों का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं

Sat, 07 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बभनान क्षेत्र के छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर गांव मे चोरो ने ताला तोड़कर घर खंगाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी के घर में चोरी के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो अभी तक पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 29 अप्रैल की रात को एसपी कार्यालय के पीछे स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के घर में चोरी हुई थी। भूपेश्वर दयाल के माता-पिता को एक कमरे में बंद कर चोरों ने दो लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। उसी रात चोरों ने वकील सितेंद्र के घर को भी निशाना बनाया था। जहां से 60 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे।

वारदात से पहले काट दी सीसीटीवी की तार
चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी की तारों को काट दिया था। इसके अलावा दोनों घरों में चोरी के समय अंगुलियों के निशान भी साफ नहीं छोड़े गए। इस कारण पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को ज्यादा मदद नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में काफी हद तक चोरों को ट्रेस कर चुकी है। दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन

मुकेश जाखड़, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें