फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: प्यूमा कंपनी के नकली स्टीकर लगे जूते बेच रहा दुकानदार काबू, कंपनी अधिकारी ने छापा मारकर पकड़ा

Tue, 12 Jul 2022 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मौके से 228 जोड़ी नकली जूते, 47 अंडरवियर, चार पर्स, दो ट्रैक-पेंट, एक टी-शर्ट बरामद किए। पुलिस ने मामले में कृष्णपाल सिंह के बयान पर कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में जर्मनी की कंपनी प्यूमा के नकली स्टीकर लगे जूते, टी-शर्ट, ट्रैक-पेंट और पर्स को ब्रांडेड बताकर बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के इन्वेस्टीगेटर को जब मामले का पता तो उसने सोनीपत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम के साथ छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी जफरपुर निवासी प्रवीन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित राजापुरी निवासी कृष्णपाल सिंह ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह प्यूमा कंपनी की तरफ से अधिकारित इंवेस्टीगेटर हैं। वह बाजार में कंपनी के नाम से तैयार नकली सामान की धरपकड़ करके कानूनी कार्रवाई कराते हैं। बाजार में सर्च आपरेशन के लिए गठित विजिलेंस टीम का प्रभारी उन्हें बनाया गया है। उनकी टीम को गन्नौर में प्यूमा का नकली सामान ब्रांडेड बताकर सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी।

कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि जफरपुर निवासी प्रवीन नकली जूते, टी-शर्ट, पर्स और ट्रैक-पेंट अपनी दुकान पर बेच रहा है। पुलिस को साथ लेकर मौके पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से 228 जोड़ी नकली जूते, 47 अंडरवियर, चार पर्स, दो ट्रैक-पेंट, एक टी-शर्ट बरामद किए। पुलिस ने मामले में कृष्णपाल सिंह के बयान पर कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें