युवती ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि पानीपत के गांव की रहने वाली है। वह तीन साल से सोनीपत में अपनी बुआ के घर रह रही है। युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में जब उसकी उम्र महज 16 साल थी तो उनकी मां ने उसे जबरन मोहित नाम के युवक संग भेज दिया था।
सोनीपत के थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के पास रह रही युवती ने अपनी मां व अन्य पर मारपीट करने के साथ ही उसके अपहरण का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि वीरवार देर शाम उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों व उनके फूफा ने उसे बचाया। युवती के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराया मुकदमा
युवती ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि पानीपत के गांव की रहने वाली है। वह तीन साल से सोनीपत में अपनी बुआ के घर रह रही है। युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में जब उसकी उम्र महज 16 साल थी तो उनकी मां ने उसे जबरन मोहित नाम के युवक संग भेज दिया था। तब उसमें सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा नहीं थी तो वह उसके साथ चली गई थी। बाद में उनके पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिस पर पुलिस ने उन्हें पकडक़र कोर्ट में पेश किया था।
पुलिस को कहा- बुआ के पास रहना चाहती है
उसने कोर्ट में मोहित संग जाने से मना कर दिया था। उसके बाद से वह अपनी बुआ के पास रह रही है। उसकी मां उसके बाद से उनके पिता को छोडक़र मोहित के साथ रहने लगी। अब वह उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस को लेकर भी उसे साथ ले जाने का प्रयास कर चुकी है। उसने पुलिस को भी कह दिया था कि वह अपनी बुआ के पास रहना चाहती है।
विज्ञापन
20 युवकों को लेकर उनकी बुआ के घर पहुंची
युवती ने आरोप लगाया कि वीरवार देर शाम को उसकी मां व मोहित अपने साथ करीब 20 युवकों को लेकर उनकी बुआ के घर पहुंची। वह उसे जबरन उठाकर ले जाने के लिए आए थे। आसपास के लोगों व उनके फूफा ने उसे आरोपियों से बचाया। आरोपी उसे व उसकी बुआ के परिवार को मारने की धमकी देते हैं। युवती की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने उसकी मां, मोहित व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।