फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: हलवाई को पिस्तौल और कुल्हाड़ी दिखा साढ़े चार लाख रुपये और आभूषण लूट ले गए बदमाश

Wed, 02 Feb 2022 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव लहराड़ा में देर रात तीन बदमाशों ने हलवाई के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हलवाई ने बताया कि प्लॉट बेचने के बदले में उसे साढ़े चार लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
गांव लहराड़ा में अपने परिवार के साथ घटना की जानकारी देता रमेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लहराड़ा में घर के अंदर सो रहे हलवाई और उसकी पत्नी को पिस्तौल व कुल्हाड़ी दिखाकर तीन बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये, आभूषण व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित पर दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हलवाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव लहराड़ा के रहने वाले रमेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है। वह मंगलवार रात को अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो कमरे में तीन युवक मौजूद थे। उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल, एक के हाथ में कुल्हाड़ी व तीसरे के हाथ में डंडा था।
विज्ञापन

तीनों ने उसे व उसकी पत्नी पर दबाव डाला और पैसे व आभूषण देने की बात कही। जब पैसे नहीं होने की बात कही तो उन्होंने डराया कि उनके पास इस बारे में जेल से सूचना आई है। उन्हें पता लगा है कि उनके पास 17 लाख रुपये हैं। जिस पर उन्होंने उस पर दबाव बनाया और अलमारी में रखे साढ़े चार लाख रुपये, दो सोने की चेन व चार अंगूठी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वह उसके दो मोबाइल फोन भी ले गए। उसने देर रात मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को अज्ञात के खिलाफ भय दिखाकर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दो दिन पहले बेचे प्लॉट के मिले थे साढ़े चार लाख रुपये 

रमेश ने बताया कि उसने दो दिन पहले प्लॉट बेचा था। जिसकी एवज में उसे साढ़े चार लाख रुपये मिले थे। उसने नकदी को घर में रखा था। उसी नकदी को तीन अज्ञात युवक लेकर फरार हो गए। उसे शक है कि किसी ने उसकी मुखबिरी की है। उसने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि मंगलवार को एक युवक गांव में उसका मोबाइल नंबर पता करने का प्रयास कर रहा था। 

खाली प्लॉट से दीवार फांदकर अंदर आने का शक 

रमेश ने शक जताया कि तीनों युवक उसके घर के पास खाली प्लॉट की दीवार फांदकर उसके घर में घुसे थे। वारदात को अंजाम देकर वह निकल गए। गनीमत रही कि हथियारों से लैस युवकों ने उन पर हमला नहीं किया। 

गांव लहराड़ा में रात में घर में घुसकर आभूषण व नकदी लेकर जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें