फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: निशा को चार व सूरज को तीन गोली मारकर की गई हत्या, देर शाम गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा) 

सार

दोनों भाई-बहन के शवों का सामान्य अस्पताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसमें निशा को चार गोली मारने की पुष्टि हुई। उनके एक सिर, एक छाती व दो हाथ में गोली लगी हैं। वहीं सूरज को कान, मुंह व कमर में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
रेसलर निशा व भाई सूरज। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव हलालपुर अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की हत्या के बाद दोनों के शवों का गुरुवार दोपहर बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें चिकित्सकों ने निशा को चार व सूरज को तीन गोलियां लगी होने की पुष्टि की है। शाम को दोनों के शवों का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा।

विज्ञापन


गांव हलालपुर की निशा (22) ने कोच की हरकतों का विरोध किया था। जिसके चलते उसकी बुधवार को गांव में स्थित सुशील कुश्ती अकादमी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले कोच पवन ने उसके परिजनों को निशा की तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। बेटी को लेने बेटे सूरज के साथ गई मां धनपति के सामने ही निशा को गोली मारी थी। बाद में धनपति व उसके बेटे सूरज को भी गोली मार दी थी। निशा व सूरज की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: भाजपा विधायक की पुत्रवधू की करंट लगने से मौत, घर में चल रही थी शादी समारोह की तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद दोनों भाई-बहन के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जिसमें निशा को चार गोली मारने की पुष्टि हुई। जिसमें एक सिर, एक छाती व दो हाथ में लगी हैं। वहीं सूरज को कान, मुंह व कमर में गोली मारी गई है। पीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान ने बताया कि सातों गोलियों को सील कर दिया है। उन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें