सोनीपत के शास्त्री कॉलोनी निवासी विजय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह कुरियर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का कार्यालय सोनीपत के सिद्धार्थ नगर में है। वह अपने कार्यालय से कुरियर आपूर्ति के पैकेट लेकर वितरित करने के लिए निकले थे। वह सेक्टर-14 में एक घर में कुरियर देने चले गए।
सोनीपत के सेक्टर-14 में कुरियर देने गए युवक की बाइक से चोर 90 पैकेट से भरे दो बैग चोरी कर भाग गया। कुरियर कंपनी कर्मी एक घर में कुरियर देने गए थे। वापस लौटे तो बैग चोरी होने का पता चला। उनके बैग में 90 पैकेट रखे थे। आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पास में लगे सीसीटीवी में बाइक से दोनों बैग उतारकर एक युवक पैदल जाता दिख रहा है। कुछ दूर जाकर वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन
शास्त्री कॉलोनी निवासी कुरियर कंपनी के कर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा
शास्त्री कॉलोनी निवासी विजय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह कुरियर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का कार्यालय सोनीपत के सिद्धार्थ नगर में है। वह अपने कार्यालय से कुरियर आपूर्ति के पैकेट लेकर वितरित करने के लिए निकले थे। वह सेक्टर-14 में एक घर में कुरियर देने चले गए। इस दौरान उनकी बाइक पर दो बैग रखे थे। वह कुछ कुरियर देकर वापस लौटे तो उनकी बाइक से दोनों बैग चोरी मिले। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
सेक्टर-14 में कुरियर देने गए तो बाइक से चोरी हो गए दो बैग में भरे 90 पैकेट
उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक उनकी बाइक से दोनों बैग को उतारकर पैदल जाता दिखाई दिया। भीड़भाड़ के बीच से कुछ दूर तक पैदल ही जाता है। उसके बाद वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग जाता है। पुलिस उनकी बाइक के नंबर का पता लगा रही है। पीडि़त ने बताया कि उनके दोनों बैग में 90 पैकेट थे। उन्हें चोर उठा ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोर के बारे में पता लगा रही है।