फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में फिर हैवानियत: घर के बाहर से अपहरण कर नाबालिग का चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों पर केस दर्ज

Fri, 13 Aug 2021 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक बार फिर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक नाबालिग लड़की का घर के बाहर से अपहरण कर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले ही सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो सगी बहनों की कीटनाशक पिला कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव में घर के बाहर से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी अनुसूचित जाति की होने के चलते मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को बताया कि बुधवार रात को नाबालिग बेटी (17 वर्ष) घर के अंदर सो रही थी। रात को उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। तड़के करीब चार बजे उसकी बेटी घर पहुंची। उसने बताया कि रात को उसकी तबियत ठीक नहीं थी। वह रात को 11 बजे बाहर से परिवार के सदस्य की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया। वहां पर गांव का युवक दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था। 

वह उसे जबरन कार में डालकर और उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर नहर के पास ले गए। वहां पर उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह उनके चंगुल से निकलकर गांव में पहुंची। जिस पर उसने परिवार को घटना के बारे में अवगत कराया। आरोपियों की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर घर के बाहर से बेटी का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम बनाई गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतीश गौतम, डीएसपी व जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें