फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Crime: अभद्र भाषा में बोलने पर बढ़ा झगड़ा, युवक का गर्दन में शराब की बोतल मारकर किया कत्ल

Mon, 26 Aug 2024 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गांव बागडू का नरेश अपने दोस्त के साथ रात को टहलने गया था। शराब ठेके के बाहर शराब पी रहे कुछ युवकों के साथ उनका अभद्र भाषा को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सोनीपत में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बागडू में रविवार देर रात शराब ठेके के बाहर मामूली कहासुनी के बाद तीन हमलावरों ने एक ग्रामीण की गर्दन पर शराब की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने ग्रामीण के साथी पर भी जानलेवा हमला किया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बागडू निवासी जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 11 बजे वह अपने साथी नरेश उर्फ नेशी के साथ गांव के अड्डा पर गए थे। वहां पर अड्डे के पास स्थित शराब ठेके के बाहर गांव के ही सोमबीर उर्फ पेटला व धनपत शराब पी रहे थे। उनका साथी कर्मबीर उर्फ प्राण भी उनके साथ मौजूद था। इसी बीच अभद्र भाषा में बोलने को लेकर सोमबीर और नरेश का झगड़ा हो गया। उन्होंने दोनों का बीच बचाव करा दिया। 

इसके कुछ देर बाद सोमबीर, उसके साथी कर्मबीर व धनपत ने शराब की बोतल या किसी नुकीली चीज से नरेश व उन पर हमला कर दिया। सोमबीर ने नरेश की गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जितेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उनके सिर पर भी वार किए और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


मामले का पता लगने पर परिजनों ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी करण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम हमलावरों का सुराग लगा रही है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सिंचाई विभाग में कार्यरत थे नरेश

परिजनों ने बताया कि नरेश उर्फ नेशी हरियाणा कौशल रोजगार के तहत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। वह रात को घर से बाहर घूमने को निकले थे। तभी उनके साथ यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें