फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पुलिस नाका तोड़कर भागा शराब तस्कर, ट्रक यूनियन में कार छोड़ फरार, काली फिल्म लगी देख हुआ शक

Thu, 07 Sep 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बहालगढ़ की तरफ से एक कार आई-10 आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक ने अचानक कार की गति बढ़ा दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-7 मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसकी कार की पिछली खिडक़ी व शीशे पर काली फिल्म लगी देख पीछा तो किया वह कार को ट्रक यूनियन में छोडक़र भाग गया। पुलिस ने कार के अंदर से 66 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
मुरथल ट्रैफिक थाना में नियुक्त एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सेक्टर-7 मोड़ बहालगढ़ रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बहालगढ़ की तरफ से एक कार आई-10 आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक ने अचानक कार की गति बढ़ा दी और गाड़ी को लेकर बिना रोके लेकर भाग निकला। उन्होंने देखा कि कार की पिछली खिडक़ी के शीशे व पीछे के शीशे पर काली फिल्म लगी थी।

उन्हें शक हो गया। जिस पर उन्होंने टीम के साथ कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे देखकर आरोपी ने अचानक कार को ट्रक यूनियन की वर्कशॉप में घुसा दिया। उसके बाद टीम अंदर गई तो चालक गाड़ी छोडक़र भाग गया था। पुलिस ने तलाशी ली तो कार के अंदर से 66 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें