फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्यूटी से घर लौट रहा था कानूनगो, उत्सव गार्डन के पास हादसा हुआ

Thu, 07 Sep 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

प्रताप समालखा की पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को तहसील का काम निपटा कर अपने घर जा रहा था। समालखा में जब वह उत्सव गार्डन के पास पहुंचा तो वहां सामने से रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा कस्बे में एक कार चालक ने बाइक सवार कानूनगो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार  कानूनगो जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। जिसे राहगीर आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


हादसा समालखा उत्सव गार्डन के पास हुआ।  मृतक की पहचान प्रताप सिंह(48) के रूप में हुई है। वह पानीपत तहसील में बतौर कानूनगो के पद पर कार्यरत था। प्रताप समालखा की पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को तहसील का काम निपटा कर अपने घर जा रहा था। समालखा में जब वह उत्सव गार्डन के पास पहुंचा तो वहां सामने से रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में प्रताप सिंह की मौत हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें