फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार, तीन दिन पहले किराए के मकान में रहने आए थे दोनों 

Mon, 06 Dec 2021 03:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले पति पत्नी शहर की ऋषि कॉलोनी में किराए पर रहने आए थे।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत शहर की ऋषि कॉलोनी में तीन दिन पहले किराए पर रहने आया युवक अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सुबह दूसरे कमरे में रह रहे किरायेदारों ने महिला को बेसुध देखकर मकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उसका एक मकान ऋषि कॉलोनी में है। उस मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित वार्ड-1 जगर सागर मोहतीया का रहने वाला नारायण सिंह अपनी पत्नी सुनीता (20) के साथ किराए पर रहने आया था।

रात को दंपती खाना खाकर सो गया था। सोमवार सुबह अन्य किराएदारों ने देखा कि नारायण के कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी पत्नी बेसुध पड़ी थी। उन्होंने मामले से उसे अवगत कराया। जिस पर वह कमरे में पहुंचा तो सुनीता मृत पड़ी थी। जिस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: 19 राज्यों की शिल्पकला और 15 राज्यों के लोक कलाकार महका रहे ब्रह्मसरोवर की फिजा
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो सुनीता की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा। प्रेम सिंह ने बताया नारायण अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें