फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सहेली के चालक संग कार में घर पहुंची महिला, ईंट से पति ने किया हमला, ड्राइवर के साथ भी मारपीट

Sat, 15 Apr 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली ने महिला को बताया कि वह 13 अप्रैल को पुलिस लाइन की तरफ गई थी। वहां से उनकी सहेली का चालक उन्हें कार में बैठाकर घर छोड़ने आया था।
विज्ञापन
सिविल लाईन सानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली का कार चालक उसे घर छोड़ने आया तो बिफरे पति ने दोनों से मारपीट की। महिला पर ईंट से हमला करने के साथ ही उनके संवेदनशील अंगों पर भी चोट मारी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप पति ने ईंट मारने के साथ ही संवेदनशील अंगों पर मारी चोट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली ने महिला को बताया कि वह 13 अप्रैल को पुलिस लाइन की तरफ गई थी। वहां से उनकी सहेली का चालक उन्हें कार में बैठाकर घर छोड़ने आया था। जब वह कार से उतरी तो घर के बाहर उनके पति पहले से बैठे थे। उन्हें कार से उतरता देख अचानक गुस्सा हो गए और उनके व चालक के साथ मारपीट करने लगे। उनके पति ने गली से ईंट उठाकर भी उन पर हमला किया।

इसके बाद उनके पति उसे घसीट कर घर के अंदर ले गए और मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उनके संवेदनशील अंगों पर पर भी हमला किया गया। महिला ने कहा कि इसी बीच उनका बेटा स्कूल से घर आ गया। जिसने उसे बचाया। महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। महिला ने अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें