फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाउसिंग बोर्ड का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार में तय हुआ था सौदा, एसीबी के ट्रैप में फंसा

Wed, 10 Sep 2025 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सोनीपत हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में तैनात क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
विज्ञापन
रिश्वत का आरोपी क्लर्क गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सोनीपत हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में तैनात क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी ने ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट का स्थानांतरण करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


भिवानी के गांव कालूवास निवासी अमित ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले ओमेक्स सिटी सोनीपत में एग्रीमेंट के आधार पर बीपीएल फ्लैट खरीदा था। फ्लैट को अपने नाम स्थानांतरण करवाने के लिए उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल लगाई थी। इस दौरान उन्हें कार्यालय में कार्यरत क्लर्क विकास मिला था। एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी विकास ने फ्लैट स्थानांतरण करने के लिए उनसे 10 हजार रुपये नकद और काम पूरा होने के बाद अतिरिक्त 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

अमित ने इसकी शिकायत एसीबी टीम को दी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को अमित को 10 हजार रुपये रिश्वत की रकम देकर क्लर्क के पास भेजा। जब कार्यालय परिसर में ही आरोपी विकास ने रिश्वत की राशि ली तो टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
आरोपी की क्लर्क विकास महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसमें अन्य कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें