फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की युवक की हत्या, शराब पिला कमरे में ले गया, सिल-बट्टे से किया हमला

Sat, 02 Mar 2024 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दोस्त को शराब पिलाकर अपने कमरे में ले गया फिर उसके ऊपर सिल-बट्टे से हमला किया। आरोपी आकाश चौधरी ने पुलिस को बताया संदीप ने उनके पिता पर आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली में युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव कुंडली में किराये के कमरे में सिल-बट्टे से हमलाकर युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी आकाश चौधरी है।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया है कि उसके गांव के संदीप ने उसके पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर उनका अपमान किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने संदीप को शराब पिलाई, फिर उसे कमरे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस की ईदगाह कॉलोनी शादाबाद निवासी पूजा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली में कृष्ण के मकान में किराये पर रहती है। उसके पड़ोस में किराये के कमरे में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी आकाश चौधरी अपनी पत्नी मोना के साथ रहता है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम आकाश चौधरी के कमरा नंबर 19 से लड़ाई झगड़े का शोर सुनने पर वह वहां गई गई थी। देखा कि आकाश एक युवक पर पत्थर से हमला कर रहा है। युवक को बचाने का प्रयास किया तो आकाश चौधरी उनके साथ भी झगड़ा करने लगा था। बाद में वह भाग गया था। युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान गांव खेकड़ा के शाह गार्डन निवासी संदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने आकाश चौधरी को उसके कमरे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि उनके गांव में एक बेसहारा गोवंश की मौत हुई थी। ग्रामीणों व उनके पिता रमेश चौधरी ने गोवंश को दफना दिया था। पता चलने पर पुलिस गांव में आई थी। जब पुलिस ने पूछा तो संदीप उर्फ सन्नी ने पुलिस के सामने उनके पिता का नाम लिया था जिससे पिता को शर्मिंदा होना पड़ा था। इसी रंजिश में संदीप की हत्या की।

आरोपी का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर गांव खेकड़ा में रहते हुए हत्या की कोशिश, अवैध शस्त्र अधिनियम व लड़ाई-झगड़े के चार मुकदमे दर्ज हुए थे। वह अब सोनीपत के कुंडली आकर रहने लगा था। आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिकअप गाड़ी पर चालक था।

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पिता का अपमान करने और शराब के नशे में गाली देने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पूरी सच्चाई को सामने लाया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें