फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में दुस्साहस... दिनदहाड़े स्वर्णकार पर तमंचे की बट से हमला, नकदी लूटी

Sat, 26 Oct 2024 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

घायल होने के बावजूद स्वर्णकार ने ईंट से हमला कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बदमाश बाइक से आए थे, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोहाना रोड पर सदर थाने से महज 100 मीटर दूर एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर स्वर्णकार पर हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से वार कर लहूलुहान कर दिया। 15 हजार नकदी लूट ले गए। स्वर्णकार ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह भाग निकले। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


चौहान कॉलोनी निवासी जितेंद्र वर्मा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गोहाना रोड पर सदर थाना से करीब 100 मीटर दूर यूनिक ज्वेलर्स के नाम से जेवर की दुकान कर रखी है। वह शुक्रवार दोपहर दुकान में थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आते ही जेवर और नकदी देने के लिए धमकाया। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई बहुरुपिया त्योहारी मांगने के लिए आया था। इसी दौरान एक युवक ने उनके मुंह पर हमला करने का प्रयास किया। इस पर वह सतर्क हो गए।
विज्ञापन


जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि तभी दोनों युवकों ने तमंचे निकाल लिये। उन्होंने विरोध किया वह तमंचे की बट से सिर पर कई वार कर 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए। वह उनके पीछे भागे। बदमाशों की बाइक चालू नहीं होने पर उन्होंने उन्हें पकड़ने के लिए ईंट मारी। इसके बाद बदमाश तमंचा दिखाकर बाइक से भाग निकले।

कुछ दूर जाने पर उनकी बाइक जाम में फंस गई। इस पर लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचा लहराकर भाग गए। पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिवानी शहर निवासी प्रिंस है। पुलिस आरोपी के साथी का पता लगा रही है।
विज्ञापन


लूट की शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। जल्द उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। -रविंद्र कुमार, प्रवक्ता सोनीपत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें