फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जेल में बंद पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से मोबाइल बरामद, मामला दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

औचक निरीक्षण में जेल से दो मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत पर कैदी जग्गू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
जिला कारागार कुरुक्षेत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में बंद पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से एक मोबाइल बरामद हुआ। यह मोबाइल जग्गू के बाथरूम में पड़ा मिला। सर्च ऑपरेशन के दौरान जिला जेल में दो जगह से मोबाइल बरामद हुए। 

विज्ञापन


थाना शहर में दर्ज शिकायत में जिला जेल के डीएसपी शिवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन को जेल में मोबाइल होने की सूचना मिली थी, जिस पर प्रशासन ने जेल का औचक निरीक्षण किया था। टीम ने गुप्त सूचना पर दोपहर करीब एक बजे ब्लॉक नंबर-चार के कमरा नंबर-दो की तलाशी ली।

यहां से टीम को कमरे के बाथरूम से पूरी तरह से टूटा हुआ एक मोबाइल बरामद हुआ। जांच और पूछताछ में यह मोबाइल कैदी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया निवासी भगवानपुर जिला गुरदासपुर (पंजाब) का पाया गया।
विज्ञापन


उधर, टीम ने दोपहर करीब दो बजे इसी ब्लाॅक के कमरा नंबर-एक का भी निरीक्षण किया। इस कमरे के बाथरूम से भी टीम को एक मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि इस मोबाइल में बैटरी और सिम नहीं थी। साथ ही इस मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी मिटा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने जग्गू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथियार सप्लाई मामले में एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ देश में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अंबाला एसटीएफ की टीम ने पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को शाहाबाद से हथियारों के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने जग्गू को पंजाब की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। सिद्धू मूसेवाले की हत्या के मामले में भी जग्गू का नाम चर्चा में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें