फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और जीजा की हत्या करने जा रहा युवक दोस्तों संग गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला गोहाना
विज्ञापन
-पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने पर युवती के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन और जीजा की हत्या की साजिश रच डाली। वारदात को अंजाम देने जाते हुए युवक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए हैं। उनको कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि ठसका गांव के अंकुश की बहन ने बरोदा के युवक मनविंद्र के साथ परिवार की इच्छा के विरुद्ध 20 दिन पहले ही शादी की थी। इस कारण उसका भाई अंकुश परिवार की बदनामी मानकर दोनों की हत्या करने की योजना बनाने लगा। उसने इसके लिए अपने साथियों को भी शामिल कर लिया। अंकुश व उसके साथी शुक्रवार को कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। इसी बीच बरौदा थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकुश को दो साथियों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने अंकुश के अलावा उसके दो साथी साहिल निवासी गुमड़ व नितेश निवासी गन्नौर को पकड़ा है, जबकि दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अंकुश की बहन व उसके पति मनविंद्र की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें