फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप

Mon, 23 May 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवती ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले की एक युवती ने दिल्ली के युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे गोहाना रोड स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर और उसकी अश्लील वीडियो बनाया। साथ ही उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसकी दिल्ली के मुकेश कुमार से उसकी जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। उसको नौकरी की जरूरत थी। आरोपी ने पिछले दिनों उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सोनीपत मिलने आ गया।

 

आरोपी उसे गोहाना रोड स्थित होटल में बुलाया और शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो दुष्कर्म का पता लगा। आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो ले लिए। शिकायत करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने लगा। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें