फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: यूट्यूब पर एक वीडियो लाइक करने रुपये देने का दिया झांसा, युवती से लेकर 87 हजार 700 रुपये ठगे

Thu, 01 Jun 2023 11:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रुशिता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 26 मई को एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम जॉब ऑफर की गई थी। जिसमें बताया गया था कि यूट्यूब के वीडियो लाइक करने हैं। हर लाइक पर उन्हें 50 रुपये दिए जाएंगे। जिस पर उन्होंने ऑनलाइन काम किया तो उनके बैंक खाते में रुपये आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में सब्जी मंडी स्थित ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती को झांसे में लेकर  87700 रुपये ठग लिए गए। पीडि़ता को यूट्यूब पर एक वीडियो लाइक करने के 50 रुपये देने के बहाने झांसे में लिया गया। बाद में उनसे कई बार रुपये लेकर मुनाफा दिया गया। बाद में एक साथ ज्यादा लेकर ठगी कर ली। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सब्जी मंडी स्थित ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती संग की गई ठगी
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रुशिता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 26 मई को एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम जॉब ऑफर की गई थी। जिसमें बताया गया था कि यूट्यूब के वीडियो लाइक करने हैं। हर लाइक पर उन्हें 50 रुपये दिए जाएंगे। जिस पर उन्होंने ऑनलाइन काम किया तो उनके बैंक खाते में रुपये आ गए। उसके बाद टेलीग्राम से मैसेज आया कि आपको एक हजार रुपये देने होंगे। उसके बाद ही आगे काम दिया जाएगा। आपका पैसा बाद में लौटा दिया जाएगा। उसने झांसे में आकर यूपीआई से एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

आरोपियों ने पहले युवती से छोटी राशि जमा कराकर दिया मुनाफा
जिस पर उन्हें वीडियो लाइक के बाद 1400 रुपये दिए गए। फिर से एक हजार रुपये लेकर 1600 रुपये दिए गए। फिर तीन हजार रुपये मांगे गए। वह रुपये लेकर उन्हें 3900 रुपये वापस किए गए। फिर उन्होंने 4100 रुपये लिए। बाद में पिछले पैसे जमा कराने के नाम पर 19600 रुपये मांगे गए। उसके बाद फिर 61 हजार रुपये मांगे गए। वह भी दे दिए गए। उनसे अलग-अलग समय में 87700 रुपये ले लिए गए। अब रुपये वापस मांगने पर एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें