फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वारदात: खेत में चारा लेने गए किसान की चार गोली मारकर हत्या, मां का आरोप- रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 05 Feb 2022 04:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शनिवार सुबह करीब दस बजे पशुचारा लेने बाइक पर खेत में गया था, लेकिन नहीं लौटा। बाद में दीपक ने उसे बताया कि प्रवीन को गोली मार दी गई है। वह दीपक के साथ गांव के राजपाल के खेत के पास पहुंची, जहां उसका बेटा मृत पड़ा था। पास ही उसकी बाइक व पशुचारा पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो व शव को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव तिहाड़ मलिक में पुरानी रंजिश के चलते किसान की चार गोली मारकर हत्या कर दी। वह बाइक पर पशुचारा लेने खेत में गया था। रास्ते में उस पर हमला किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक की मां के बयान पर गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


गांव तिहाड़ मलिक की रहने वाली जगवंती ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रवीन (38) खेतीबाड़ी करता था। वह शनिवार सुबह करीब दस बजे पशुचारा लेने बाइक पर खेत में गया था, लेकिन नहीं लौटा। बाद में दीपक ने उसे बताया कि प्रवीन को गोली मार दी गई है। वह दीपक के साथ गांव के राजपाल के खेत के पास पहुंची, जहां उसका बेटा मृत पड़ा था। पास ही उसकी बाइक व पशुचारा पड़ा था।

उसके सीने में तीन व सिर में गोली का एक निशान था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जगवंती के बयान पर गांव के अजय, कुलवीर व उसके भाई वजीर, प्रदीप, मोना व मंजीत पर बेटे की हत्या का शक जताते हुए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। 

छह माह पहले हुए झगड़े में हो गई थी सुलह

जगवंती ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का गांव के ही अजय के साथ करीब छह माह पहले मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें गांव में सुलह हो गई थी। उसके बावजूद अजय उसके बेटे से रंजिश रखे हुए था। अब उसने अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। 

अविवाहित था चार भाई-बहनों में सबसे छोटा प्रवीन 

जगवंती ने पुलिस को बताया कि उसके चार बच्चों में प्रवीन सबसे छोटा था। उससे बड़ा एक भाई मनोज व दो बहनें भी हैं। उन तीनों की शादी हो चुकी है। प्रवीन अभी अविवाहित था। वह खेती के साथ पशुपालन भी करता था। 

युवक की मां जगवंती ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें