फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चालक ने लापरवाही से कैंटर चला आगे वाहन में मारी टक्कर, क्लीनर की मौत, तीन घायल

Mon, 10 Jul 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी सचिन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह कैंटर पर क्लीनर का काम करते थे। वह चालक फिरोजाबाद के ही सलमपुर निवासी अरुण यादव के साथ रहते थे। उनके पिता चंडीगढ़ से आर्मी कैंटीन का सामान लोड कर यूपी के आगरा आ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पर यमुना पुल से पहले मनौली के पास कैंटर चालक ने आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर क्लीनर की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने क्लीनर के बेटे के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही से कैंटर चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हादसे में चालक समेत तीन लोग भी हुए घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी सचिन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह कैंटर पर क्लीनर का काम करते थे। वह चालक फिरोजाबाद के ही सलमपुर निवासी अरुण यादव के साथ रहते थे। उनके पिता चंडीगढ़ से आर्मी कैंटीन का सामान लोड कर यूपी के आगरा आ रहे थे। उनके कैंटर में फिरोजाबाद जिले के गांव आसाबाद का सुमित व हुमायूंपुर का राकेश भी सवार थे। चारों केजीपी के रास्ते आगरा जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा का रहने वाला था क्लीनर राजेंद्र
रात को जब वह यमुना पुल के पास पहुंचे तो चालक अरुण यादव ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार राजेंद्र की मौत हो गई और चालक अरुण के साथ सुमित और राकेश भी घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद सचिन अपने भाई जितेंद्र व बहनोई कौशल किशोर के साथ सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


बेटे ने चालक पर दर्ज कराया लापरवाही से कैंटर चलाने का मुकदमा
सचिन का कहना है कि सुमित व राकेश से हादसे के बारे में पूछने पर उन्हें पता लगा कि चालक अरुण यादव कैंटर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहे थे। उन्होंने और क्लीनर राजेंद्र ने चालक को कई बार सही चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसने ही लापरवाही से वाहन चालक हादसा किया है। पुलिस ने सचिन के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें