फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पत्नी के जाने से आहत शराबी पति ने बेटी से मां के बारे में पूछा, नहीं बताने पर पीट-पीट कर की हत्या

Sun, 09 Jul 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में शनिवार की रात करीब 12 बजे रिंकू शराब के नशे में धुत होकर आया और सोई हुई बेटी को जगाया। उससे पूछने लगा कि तुम्हारी मां कहा है। बेटी ने पता नहीं का जवाब दिया, तो वह फिर से आपा खो बैठा। इसके बाद उसने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव उझा में पत्नी के जाने से आहत एक शराबी पति ने अपनी ही 12 साल की बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बच्ची की दादी ने पड़ोसी की मदद से आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। 

विज्ञापन


गांव उझा का मामला, शनिवार रात शराब पीकर आया था रिंकु
गांव उझा निवासी रिंकू ने शनिवार देर रात करीब दो बजेवारदात को अंजाम दिया गया है। रिंकू दो बच्चों का पिता है। जिसमें बड़ी बेटी 12 साल की है व छोटा बेटा है। पिछले कुछ समय पहले रिंकू की पत्नी कही चली गई है। जिसके बाद से रिंकू परेशान रहने लगा। वह शराब पीने का आदी हो चुका था। रोजाना मारपीट के दौरान बच्चों से ही पूछता था कि उनकी मां कहां है।

पुलिस को सूचना दी
शनिवार की रात करीब 12 बजे रिंकू शराब के नशे में धुत होकर आया और सोई हुई बेटी को जगाया। उससे पूछने लगा कि तुम्हारी मां कहा है। बेटी ने पता नहीं का जवाब दिया, तो वह फिर से आपा खो बैठा। इसके बाद उसने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी शव के ही पास बैठा रहा। 
विज्ञापन


दादी ने पड़ोसी की मदद से आरोपी को पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार दादी अपने आरोपी बेटे  को बार-बार मारपीट करने से रोकती रही। मगर, वह नहीं रूका। हत्या के बाद दादी दौड़कर पड़ोस में रहने वाले रिंकू के पड़ोसी दोस्त को बुलाकर लाई। उसने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने तक आरोपी को बाहर नहीं जाने दिया। पुलिस के आते ही आरोपी उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें