फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के लेनदेन में दो भाइयों की हत्या

Sun, 15 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन के चलते गांव पिनाना में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात गांव के बस अड्डे पर सुबह लगभग 11 बजे अंजाम दी गई। इसमें मृतक पवन के सिर में गोली लगने से उसके सिर का हिस्सा उड़ गया, वहीं उसके चचेर भाई विक्की के शरीर पर पांच गोलियों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उनके शव का एक्सरे नहीं हो सका है और दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, देर शाम पिनाना के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार भैंसवाल निवासी रणजीत का गांव पिनाना के विक्की (25) के साथ 25 हजार रुपये का लेनदेन था। इसको लेकर विक्की ने रणजीत के पास अपने एक साथी को पैसे लेने के लिए भेजा था। रणजीत ने पैसे नहीं दिए तो विक्की ने फोन किया। फोन पर रणजीत ने बताया कि वो पिनाना बस अड्डे पर है और आकर पैसे ले ले। विक्की अपने चचेरे भाई पवन (27) को साथ लेकर पिनाना अड्डे पर पहुंचा।
विज्ञापन


बताया गया कि वहां रणजीत और उसके साथियों ने पवन और विक्की पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शाम 5.30 बजे ग्रामीणों ने पिनाना में रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करने की मांग की। शाम सात बजे तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था।

डीएसपी भारती डबास ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनके खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस ने पवन के भाई देवेंद्र की शिकायत पर रणजीत, कच्छी, पिंकू निवासी भैंसवाल अंकुश, तुरण निवासी बिधल, सुंदर निवासी फरमाणा, शमशेर निवासी नारा पानीपत, देहला निवासी खटकड़ जींद, करेवड़ी के एक युवक के अलावा 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सजयाफ्ता अपराधी था विक्की
बता दें कि मृतक विक्की सजायाफ्ता मुजरिम था। उस पर निजामपुर माजरा निवासी पवन की हत्या का आरोप था। 25 फरवरी 2011 को पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार किया था। विक्की ने अपने साथी कृष्ण और जसवंत के साथ मिलकर पवन की गांव बिलबिलान स्थित शराब के ठेके पर गला दबाकर हत्या की थी।

बाद में शव को पिनाना निवासी राजेंद्र के बिटोड़े में जला दिया था। इस मामले में वह तिहाड़ जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही फरीदाबाद जेल शिफ्ट किया गया था। विक्की फिलहाल पैरोल पर बाहर था और रविवार को ही उसे वापस जेल में रिपोर्ट करना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें