फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: STF के SI के खाते से ही निकाले 20 हजार रुपये, दस-दस हजार की दो ट्रांजेक्सन की

Thu, 15 Sep 2022 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी ने दो बार में पैसे निकाले। एक बार आधार कार्ड से तो दूसरी बार अन्य खाते में ट्रांसफर किए। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठगों ने एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर(एसआई) के बैंक खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिये। उनके खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। एसआई ने अपना बैंक खाता बंद कराया और पुलिस और बैंक अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव भदाना निवासी हरिप्रकाश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-15 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। वह सोनीपत की एसटीएफ यूनिट में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनका एचडीएफसी बैंक की गुड़ मंडी शाखा में खाता है। उनके पास बुधवार दोपहर को 1.15 बजे मैसेज आया कि खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: जिगोलो बनाने का झांसा देकर युवक से हड़पे साढ़े आठ लाख रुपये, फेसबुक के माध्यम से बुना जाल
विज्ञापन


उन्होंने कोई रुपया नहीं निकाला था। ऐसे में उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। वहां से बताया कि आपके खाते से 10-10 हजार रुपये दो बार निकाले गए हैं। इस पर उन्होंने बैंक में संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पहली बार 10 हजार रुपये आधार कार्ड से और दूसरी बार में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं।

हरिप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जून में शहर में स्थित एक साइबर कैफे पर अपना आधार कार्ड अपडेट कराया था। वहां पर उनके बायोमेट्रिक लिए गए थे। उन्हें आशंका है कि वहां से डाटा लीक होने के कारण ही ठगी की गई है। उन्होंने पुलिस को संबंधित साइबर कैफे के संचालक की भूमिका की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसआई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को साइबर सेल को भेज दिया गया है। सभी जरूरी तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जांच के बाद मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। -सब इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा, थाना प्रभारी, सेक्टर-27

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें