फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 04 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक की रहने वाली एक महिला ने महलाना रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता पहले संस्थान में काम करती थी। महिला ने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब एसपी से फरियाद करी है। उन्होंने शिकायत की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद थाना शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोहतक की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के नाम शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि वह महलाना रोड स्थित एक नर्सिंग संस्थान में काम करती थी। कुछ समय पहले ही उसने संस्थान छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि 1 फरवरी को वह संस्थान में रिलीविंग लेटर लेने आई थी। इसी दौरान संस्थान के चेयरमैन ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और छेड़खानी भी की। शिकायत में बताया गया कि इस मामले में शिकायत उसने थाना शहर और महिला पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को वह एसपी अभिषेक गर्ग से मिली और अपनी शिकायत दी।

कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी
बता दें कि पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में महिला ने आत्महत्या की भी चेतावनी दी है। शिकायत में उसने लिखा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी जैसा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी। एसपी को दी शिकायत में पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
-प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें