फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच ताले चटका कर नकदी और जेवरात चुराए

Sun, 22 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के उत्तम नगर में एक मकान के 5 ताले तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। शुक्रवार को यह घटना शहर के उत्तम नगर की है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को चोरी की शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल के निरीक्षण के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तम नगर में सुभाष पुत्र ईश्वर का मकान है। सुभाष कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता है। उनके अनुसार शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था और उनकी मां भी किसी काम से गांव आहुलाना गई हुई थी। दिन में दोपहर बाद करीब 3 बजे चोर उनके मकान की दीवार फांद कर मकान में घुस गए। सुभाष ने बताया कि मकान के तीन गेट हैं। इन सभी गेटों पर ताले लगे हुए थे। चोरों ने पहले इन तीनों गेटों के तालों को तोड़ा और उसके बाद मकान के अंदर घुस कर 2 संदूकों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने संदूकों में रखे पूरे सामान को खंगाला और उनमें रखी हुई 32 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 20 हजार रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने घर में रखी हुई तीसरी संदूक का भी सामान खंडाल डाला और बैड को भी उखाड़ दिया। सुभाष ने बताया कि इस तीसरी संदूक पर ताला नहीं लगा हुआ था और इसमें रजाई आदि गर्म कपड़े रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि मकान के पिछली ओर जो खाली जगह पड़ी हुई है वहां पर कुछ सिक्के पड़े हुए मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर मकान की पिछली दीवार को फांद कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने मुआयना करने के बादअज्ञात के खिलापु चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें