फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की महिला के गले से झपटी चेन

Sun, 22 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शरीक होने हिसार से आई एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। वारदात चार दिन पहले की है, लेकिन शादी की व्यस्तता के चलते पुलिस को शिकायत शुक्रवार को दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो युवक थे। परिजनों ने इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिसार के दिल्ली रोड, कृष्णा नगर निवासी प्रवीण ने सेक्टर-14 पुलिस चौकी को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी बहन सेक्टर-14 में रहती है। 18 नवंबर को उसके बेटे की शादी थी, शादी में हिस्सा लेने के लिए वह भी सोनीपत पहुंची थी। प्रवीण के अनुसार वह 17 नवंबर को ही रात करीब 8 बजे बहन के घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने युवकों का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।

व्यस्तता थी, लेकिन अब दिए सबूत
वारदात 4 दिन पहले हुई थी, लेकिन शिकायत शुक्रवार को दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के चलते वह व्यस्त थी, क्योंकि 18 को शादी थी। इसीलिए शादी से निपटने के बाद अब पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के साथ-साथ पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी दी है। जिसमें वारदात कैद हो गई, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में अंधेरा होने के कारण झपटमारों की पहचान नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें