फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गोल्डी बराड़ के गुर्गे को पकड़ने वाले एसटीएफ के हवलदार को मिली धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगी रंगदारी

Fri, 29 Jul 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हवलदार अमित ने अपनी शिकायत में बताया कि कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें उसकी सुपारी मिली है। अगर जान की सलामती चाहता है तो पांच लाख रुपये भिजवा दे, नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे प्रवीन उर्फ पीके को गिरफ्तार करने वाले एसटीएफ के हवलदार अमित से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हवलदार के पास व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजकर गोल्डी बराड़ के नाम पर ही रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि दुबई व पाकिस्तान के वर्चुअल नंबर से कॉल की गई है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने हवलदार के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


गांव लल्हेड़ी निवासी अमित कुमार एसटीएफ सोनीपत में हवलदार के पद पर तैनात है। अमित ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया है कि उनके पास दुबई और पाकिस्तान के वर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज व कॉल आई है। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा बताते हुए 5 लाख रुपये देने की मांग की। हवलदार को कहा गया कि उन्हें उसकी सुपारी मिली है। अगर जान की सलामती चाहता है तो पांच लाख रुपये भिजवा दे, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद हवलदार ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमित ने कुख्यात प्रवीन उर्फ पीके को किया था गिरफ्तार

हवलदार अमित की टीम ने पांच दिन पहले कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे प्रवीन उर्फ पीके को दो विदेशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। उन्होंने पीके को सेक्टर-15 आउटर से पकड़ा था। उन्होंने ही सेक्टर-27 थाना में केस दर्ज कराया था।

सोनीपत के विधायक से भी मांगी गई थी रंगदारी

इससे पहले सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को भी दुबई से धमकी भरे फोन आ चुके हैं। उनसे पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की जा चुकी है। जिसमें भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने भी सेक्टर 27 थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें