फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फरमाणा से सरपंच पद के उम्मीदवार को मिली धमकी , नामांकन फार्म वापस लेने को कहा

Sat, 29 Oct 2022 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उम्मीदवार जगदीश का कहना है कि उसके फोन पर कॉल आई। सामने वाले ने उससे नाम पूछा और कहा वह चुनाव ना लड़े और अपना नामांकन वापस ले ले। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सामने वाले ने जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
threat - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के फरमाणा (लुरजन पाना) से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उम्मीदवार जगदीश को पर्चा उठाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर धमकी दी गई है कि उसे जान से मार दिया जाएगा। जगदीश ने मामले की शिकायत फरमाणा चौकी पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उम्मीदवार जगदीश का कहना है कि उसके फोन पर कॉल आई। सामने वाले ने उससे नाम पूछा और कहा वह चुनाव ना लड़े और अपना नामांकन वापस ले ले। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सामने वाले ने जान से मार देने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद फिर से फोन कर कहा कि मैं मजाक कर रहा था और जर्मनी से बोल रहा हूं, इसके बाद फोन काट दिया। तीसरी बार फिर से उस नंबर से कॉल आई और इस बार एक अन्य युवक ने बात की और कहा कि जिस लड़के ने बात की थी, वह सिरफिरा है, उसने सरपंच पद के कई अन्य उम्मीदवारों को भी धमकी दी है। जिसे लेकर जगदीश ने मामले की शिकायत पुलिस को शिकायत दी है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें