फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: युवक के साथ आई महिला की मौत, प्रेमी पर मुकदमा दर्ज, सात माह की थी गर्भवती

Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला है। महिला के नाक व मुंह से खून निकला था। मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी से परिचित संग घर से भागकर आई महिला की मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। प्रेमी ने ही उसकी मौत की जानकारी उसके भाई को दी, जिस पर वे सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। महिला के नाक व मुंह से खून निकला हुआ था। उन्होंने महिला के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिसमें मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


सोमवार को एक युवक गर्भवती महिला को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। उसने खुद का नाम चिराग और महिला को अपनी पत्नी बताया। महिला के मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। चिराग ने अस्पताल में बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वह गिर गई।

संदेह होने पर अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में चिराग ने बताया कि मृतका उसकी प्रेमिका थी। दोनों ने शादी की थी। बाद में चिराग वर्मा ने मृतका के भाई सिरसा निवासी युवक को मामले की सूचना दी। दोपहर को मृतका के दो भाई और अन्य परिजन सोनीपत पहुंचे।
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में की थी शादी

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में की थी। चांदनी को दो बच्चे हैं, जिनमें सात साल का बेटा और चार साल की बेटी हैं। महिला के पति का ममेरा भाई चिराग उनके पास ही रहता था। चिराग मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और वाहन चलाता था। चिराग एक साल पहले महिला को लेकर भाग गया था। उनको सूचना मिली थी कि वे दोनों सोनीपत में रह रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया।

दोनों ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए थे। मृतका के भाई ने बताया कि चिराग ने छुटकारा पाने के लिए उसकी बहन की हत्या की है। वहीं चिराग ने अस्पताल में बताया कि उसकी मौत गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है, जहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल सेक्टर-27 थाना पुलिस ने सागर के बयान पर चिराग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

महिला करीब सात माह की गर्भवती थी। उसके साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामले में काफी अहम रहेगी। - इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, सेक्टर-27 थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें