सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी बिजेंद्र ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। वह सोमवार देर शाम अपने खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्होंने युवकों को वहां बीयर पीने से मना कर दिया।
सोनीपत के खरखौदा के गांव फरमाणा में किसान के सिर पर बीयर की बोतल व डंडों से हमला कर करने के बाद तीन बदमाश बाइक लूट ले गए। किसान जब खेत में पहुंचा तो तीनों उनके खेत में बने कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। किसान ने उन्हें बीयर पीने से रोका तो हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। खरखौदा पुलिस ने किसान के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गांव फरमाणा निवासी बिजेंद्र ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। वह सोमवार देर शाम अपने खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्होंने युवकों को वहां बीयर पीने से मना कर दिया। इस पर एक युवक अपने हाथ में ली बीयर की बोतल उनके सिर पर दे मारी। जिससे वह अपनी बाइक से नीचे गिर गए।
इससे पहले वह कुछ कर पाते अन्य दो युवकों ने पर पर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी उनकी बाइक लेकर भाग गए। उनकी बाइक पर दो युवक सवार होकर भाग निकले और तीसरा युवक अपनी बाइक पर बैठकर भाग गया। बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को सूचना दी तो उन्होंने उसे फरमाणा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।