फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का कोड वर्ड: ‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का, ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Fri, 08 Oct 2021 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भ्रूण लिंग जांच के आरोप में पकड़े गए महिला और एक व्यक्ति ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने दिल्ली के एक दलाल के संपर्क में होने की बात कबूल की है। पुलिस ने पांच अक्तूबर को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर 40 हजार रुपये लेते इन्हें पकड़ पकड़ा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का व ‘मिठाई में कमी है’ तो लड़की होने की सूचना दी जाती थी। भ्रूण लिंग जांच गिरोह के यह कोड वर्ड होते थे, जिनका वे इस्तेमाल करते थे। यह खुलासा भ्रूण लिंग जांच में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हुआ है। भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार निजी अस्पताल के तकनीशियन दीपक व आरोपी महिला मीना को पुलिस ने रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस

जिला पीएनडीटी अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी ने पांच अक्तूबर को बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल के तकनीशियन दीपक को भ्रूण लिंग जांच के नाम पर 40 हजार रुपये लेते पकड़ा था। उसके साथ मीना को भी पकड़ा था। उन्हें रिमांड पर लिया गया। उन्होंने पूछताछ में दिल्ली के दलाल से संपर्क होने की बात कुबूली है। उनके मोबाइल से कई आईडी मिली हैं। वह गाजियाबाद स्थित सेंटरों पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराते थे। पुलिस आरोपियों के दिल्ली निवासी साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत

भ्रूण लिंग जांच के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। मामले में दिल्ली के एक अन्य व्यक्ति की जानकारी सामने आई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें