फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: धर्म विशेष के चार घरों में आग लगाने का प्रयास, चार बच्चों के पिता का दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह करना बना विवाद

Sat, 11 Jun 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गई है। गांव की युवती ने चार बच्चों के पिता से प्रेम विवाह किया, जिस कारण यह विवाद हुआ। गांव में तनाव का माहौल बन गया। 
विज्ञापन
आग लगाए जाने से जला एक पक्ष के घर का दरवाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में फरमाणा चौकी क्षेत्र के गांव रहने वाले धर्म विशेष के व्यक्ति ने दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इससे गुस्साए कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार की रात को गांव के एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की और युवक पक्ष के कुछ घरों में आगजनी की भी कोशिश की। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी डा. मयंक गुप्ता की अगुवाई में पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के साथ बैठक कर माहौल को शांत किया। पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरमाणा चौकी क्षेत्र के गांव निवासी समुदाय विशेष के व्यक्ति ने एक माह पहले अपनी बेटी को बहकाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दूसरे धर्म के युवक के खिलाफ शिकायत दी थी। युवक पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। फरमाणा चौकी पुलिस जांच कर रही थी कि इसी बीच युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया और न्यायालय में अपने-अपने परिवार के सदस्यों से खुद को खतरा होने की शिकायत दे दी। न्यायालय के आदेश पर फरमाणा चौकी पुलिस ने दोनों परिवारों से लिखवा कर लिया कि वह कानून हाथ में लेने जैसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। 
विज्ञापन


इसी बीच शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने गांव में बने एक धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ कर दी। इस धार्मिक स्थल पर सभी धर्म के लोग मत्था टेकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने युवक पक्ष के घरों के बाहर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन दरवाजों के चौखट से आगे आग नहीं फैली।

इसकी सूचना मिलने पर एएसपी, खरखौदा डॉ. मयंक गुप्ता, थाना प्रभारी जसपाल सिंह व चौकी प्रभारी सतनारायण मौके पर पहुंचे और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने गांव के प्रबुद्ध लोगों व दोनों पक्षों के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ग्रामीणों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यहां सभी धर्म और वर्ग के लोग मिलकर रहते हैं। साथ ही ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल का फिर से निर्माण करवाने की बात कही, ताकि उनका भाईचारा बना रहे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धार्मिक स्थल को तोडऩे का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
 

पुलिस ने मामले में गहनता से जांच कर ग्रामीण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही शरारती तत्वों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपसी सौहार्द और भाईचारे को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. मयंक गुप्ता, एएसपी, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें