फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में शराब ठेके पर हमला, पांच-छह युवकों ने शटर व सीसीटीवी पर ईंट मारी, देर रात पहुंचे थे हमलावर

Fri, 22 Sep 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव पलड़ी निवासी संदीप ने गांव गुमड़ में शराब का ठेका खोल रखा है। उनके ठेके पर वीरवार रात को नीतीश सेल्समैन थे। नीतीश ने बताया कि रात को अचानक उन्हें ठेका के बाहर कई युवकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ठेके का शटर खुलवाने की कोशिश, लेकिन उन्होंने शटर अंदर से बंद कर रखा था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गुमड़ स्थित शराब ठेके पर देर रात पांच-छह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान युवकों ने ठेके के बाहर आकर शटर पर ईंट मारनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं ठेका नहीं वह ठेके के सीसीटीवी भी तोडक़र भाग गए। पीड़ित ठेका सेल्समैन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव पलड़ी निवासी संदीप ने गांव गुमड़ में शराब का ठेका खोल रखा है। उनके ठेके पर वीरवार रात को नीतीश सेल्समैन थे। नीतीश ने बताया कि रात को अचानक उन्हें ठेका के बाहर कई युवकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ठेके का शटर खुलवाने की कोशिश, लेकिन उन्होंने शटर अंदर से बंद कर रखा था। इस पर युवकों ने ईंट उठाकर शटर पर मारनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में वह वहां से भाग गए। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
ठेके के बाहर तोडफ़ोड़ की शिकायत मिली है। जिस पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें