वीरवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आबकारी विभाग ने शराब ठेकों पर छापामारी शुरू की थी। टीम ने इमलोटा स्थित एक ठेका को तीन दिन के लिए सील किया था और इसके बाद शहर में अलग-अलग जगहों पर स्थित जगदीश वाइन्स ग्रुप के ठेकों पर दबिश दी गई।
चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने वीरवार देर रात तक जगदीश वाइन्स ग्रुप के चार ठेकों पर जांच की। करीब 11 घंटे तक चली जांच के दौरान चारों ठेकों पर बिना परमिट की विदेशी शराब की बोतलें मिली। इन पर संज्ञान लेकर टीम ने 2349 बोतलों को जब्त कर लिया और चारों ठेकों के सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
वीरवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आबकारी विभाग ने शराब ठेकों पर छापामारी शुरू की थी। टीम ने इमलोटा स्थित एक ठेका को तीन दिन के लिए सील किया था और इसके बाद शहर में अलग-अलग जगहों पर स्थित जगदीश वाइन्स ग्रुप के ठेकों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान टीम ने घिकाड़ा चौक स्थित ठेका से बिना परमिट की 2146 बोतलें बरामद कीं और सेल्समैन विजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इसके बाद टीम कलियाणा मोड़ समीप स्थित ठेका पर पहुंची और वहां बिना परमिट की 65 बोतलें मिलने पर सेल्समैन विमल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यहां कार्रवाई के बाद टीम बस स्टैंड रोड स्थित ठेका पर पहुंची और जांच के दौरान वहां बिन परमिट की 68 बोतलें बरामद हुईं, जिसके चलते सेल्समैन अतुल पर मामला दर्ज किया गया। यहां कार्रवाई करने के बाद टीम गोशाला रोड ठेका पर पहुंची और वहां बिना परमिट की 70 बोतलें मिलने पर सेल्समैन रामबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सस्ती शराब देने के चलते गुणवत्ता सही न होने का अंदेशा
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि ठेकों पर न केवल बिन परमिट की विदेशी शराब की बोतलें मिलीं, बल्कि यहां के रेट भी कम मिले। ऐसे में गुणवत्ता सही न होने का भी अंदेशा है। उन्होंने बताया कि विभाग अपने स्तर पर भी मामले की तह तक जाने का प्रयास करेगा।
अधिकारी के अनुसार
आबकारी एवं काराधान इंस्पेक्टर की शिकायत पर चार ठेकों के सेल्समैन पर धारा 420 व 120-बी समेत आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब की बोतलों का कब्जे में ले लिया है। -राजकुमार, एसएचओ, सिटी थाना।