फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का एक और नया तरीका: किसान को ट्रैक्टर खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी का झांसा, साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये ऐंठे

Tue, 30 May 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव गिवाना के किसान सत्येंद्र के पास ट्रैक्टर खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी देने के नाम पर कॉल आई। जिसके बाद वह उसकी बातों में आकर ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गिवाना के किसान को ट्रैक्टर खरीद पर सब्सिडी देने के बहाने 25 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके मोबाइल पर वेबसाइट का लिंक भेजकर झांसे में लिया और ठगी कर ली। बाद में उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पीडि़त ने कृषि विभाग में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि इस तरह की कोई योजना नहीं हैं। जिस पर सदर थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वेबसाइट पर योजना की जानकारी देखकर किसान ने किया था आवेदन
गांव गिवाना निवासी किसान सत्येंद्र ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर ट्रैक्टर खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी देने की स्कीम देखी थी। जिस पर उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया। आवेदन करने के बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने अपना नाम विक्रम राव बताया था। उसने उन्हें कहा कि आपका आवेदन स्वीकृत हो गया है।

नहीं मिली सब्सिडी तो कृषि विभाग कार्यालय में पहुंचा
उन्हें इसका लाभ लेने के लिए सरकारी फीस के पांच हजार रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद उसने मोबाइल एक बारकोड भेज दिया। उन्होंने बोरकोड को स्केन कर 17 जनवरी को 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। 19 जनवरी को फिर से कॉल आई और ट्रैक्टर के इंश्योरेंस के नाम पर 20 हजार रुपये भेजने को कहा गया। उन्होंने यह राशि भी ट्रांसफर कर दी। उसके बाद कोई सब्सिडी नहीं मिली। इतना ही नहीं कॉल करने वाले का मोबाइल लगातार बंद आने लगा। जिस पर वह योजना की जानकारी लेने के लिए कृषि विभाग में गए। वहां पर अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कोई स्कीम नहीं है। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर सदर थाना पुलिस का अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना गोहाना में शिकायत देकर दर्ज कराया मुकदमा
किसान साइबर ठगों से सावधान रहें। कृषि विभाग से संबंधित अगर किसी योजना की जानकारी मिलती है तो पहले कृषि विभाग में आकर उसके बारे में पता कर लें। कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर ही योजना के लिए आवेदन करें।  -डॉ राजेंद्र मेहरा, एसडीओ कृषि विभाग गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें