हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में एक गांव में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला राजीव है। मामले को लेकर यूपी की महिला ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि वह एक परिवार के साथ एक गांव में रहती हैं। बिहार का राजीव कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
जब वह तथा उसका पति फैक्टरी में नौकरी करने गए तो आरोपी ने उसकी पांच की बच्ची से दरिंदगी कर दी थी। आरोपी बच्ची को कमर में केला देने के बहाने ले गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में उपचार दिलवाया गया था। बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए अब आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने 24 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।